बिलासपुर। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहें अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट में इंजीनियरों की कम संख्या देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर डाॅ.मित्तर ने माॅनिटरिंग के लिए प्रोजेक्ट में और भी इंजीनियरों को शामिल करने के निर्देश एमडी स्मार्ट सिटी को दिए। पर्याप्त संख्या में मानव बल और मशीनरी में इजाफा कर पूरे प्रोजेक्ट को जून 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

इंदिरा सेतु पुल से पचरीघाट तक बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत अरपा को संवारने के लिए अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। जिसका कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव,महापौर श्री रामशरण यादव ,एसएसपी श्री दीपक झा और एमडी श्री अजय त्रिपाठी उपस्थित रहें। कार्य की प्रगति की जानकारी देते हुए एमडी श्री अजय त्रिपाठी ने बताया की डिसिल्टींग करने के बाद सड़क के लिए समतलीकरण एवं कम्पैक्शन का कार्य किया जा रहा है , पीचिंग के लिए ब्लॉक्स का निर्माण एवं टो वॉल की तैयारी की जा रही है।जिस पर कार्य की प्रगति को देखकर कलेक्टर डाॅ.मित्तर ने कहा की प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित पूरे क्षेत्र में एक साथ काम दिखना चाहिए,इसके लिए पूरे प्रोजेक्ट को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नदी किनारें चांटीडीह क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शनिचरी बाजार और गोड़पारा क्षेत्र में नदी किनारे अतिक्रमण किए व्यावसायियों को पूर्व में हटाया गया था,जहां फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा है,उन स्थानों को सुरक्षित करते हुए निर्माण शुरू करने के भी निर्देश दिए। अनुबंधित कंपनी के मैनेजर को वाहन और मशीनरी समेत पर्याप्त संख्या में मानव बल बढ़ाने के भी दिए निर्देश। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर जून 2022 तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
क्रमांक 1286/रचना
–00–
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
