बिलासपुर। दिब्यांगों के संपूर्ण विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय सामाजिक संस्था, सक्षम के तत्वावधान में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मंदबुद्धि, cerebral-palsy, डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्चों, बड़ों का गीत गायन स्पर्धा का आयोजन संकल्प नेत्र चिकित्सालय बिलासपुर में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में 12 दिव्यांगों ने गीत गायन स्पर्धा में भाग लिया। इन्हें सक्षम द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। इन बच्चों को पढ़ाने वाली तीन स्पेशल एजुकेटर श्रीमती पदमा शिवणकर , श्री स्पेशल केयर, दामिनी यादव, तनखा मेमोरियल स्पेशल विद्यालय, मीरा यादव घरौंदा को भी सक्षम द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सक्षम के प्रांत सचिव अनूप कुमार पांडे ने सक्षम के बारे में बताते हुए बताया कि सक्षम एक राष्ट्रीय संस्था है जो दिव्यांगों के सभी 21 प्रकार के दिव्यांगों के लिए कार्य करती है। सक्षम कांबा के प्रांत संयोजक डॉ संदीप तिवारी ने नेत्रदान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की, कार्यक्रम का संचालन निर्मल कुमार घोष तथा श्रीमती अंजलि चावला ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती शेफाली घोष ने किया। इस अवसर पर डॉ अमित जैन, डॉक्टर गौरीशंकर साहू, डॉक्टर श्रीमती भूमिका साहू ,श्रीमती जूही चक्रवर्ती, नंदकिशोर प्रसाद, श्रीमती रेणुका मसीह, उपस्थित रहे। कुमारी गार्गी साहू 10 वर्ष अब्दुल 8 वर्ष प्रिया वाधवानी 21 वर्ष पियूष चक्रवर्ती 21 वर्ष ऋषि अग्रवाल 21 वर्ष अनुपम डे 22 वर्ष मूर्ति राजवाड़े 19 वर्ष चारु पांडे 10 वर्ष ,जियूस चक्रवर्ती 21 वर्ष तमिल 22 वर्ष यह सभी दिव्यांग अपना गीत गायन प्रस्तुत किए जिसकी सभी ने ह्रदय से सराहना की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
