
बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ऑटो में घूम-घूमकर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान समेत चोरी में उपतोग करने वाले ऑटो को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 5 माह पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र के दीनदयाल मंगला के पवन सिंह ठाकुर अपने परिवार के साथ दशहरा मनाने मुडिपारा गए हुए थे।जहाँ वापस आने पर चोरी होने की जानकारी हुई।।थाना पहुँच कर घटना की जानकारी दी पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरों की पतासाजी में लगी थी कि इसी बीच वही के जितेंद्र यादव अपने परिवार के साथ रॉवत नाच देखने गए थे और देर रात वापस आये तो घर का ताला टूटा था और घर के अंदर रखे समान चोरी कर कोई ले गया।।इसी तरह थाना सकरी में एक दुकान से किराना का सामान और एक घर से दो नग गैस सिलेंडर एक एलईडी होम थियेटर और आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी कर ले गए।

चोरों की पतासाजी कर रही टीम को सूचना मिली कि एक ऑटो में जिसका क्रमांक सीजी 10 ऐ जेड 1801 में कुछ लोग चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है जहाँ सिविल लाइन पुलिस ने घेरा बंदी कर आशीष श्रीवास उर्फ राजू पिता शिवकुमार श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी बछोड बलौदा जिला जांजगीर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और इस घटना में अपने साथी कोरबा निवासी विप्लव कर्मकार पिता होरी लाल उम्र 40 वर्ष और सोन गलाई वाला अनिल काले पिता आपसो काले उम्र 42 वर्ष रामसागर पारा कोरबा से चोरी के माल बरामद किए गए,तीनो आरोपियों से चोरी किये एलईडी होम थियेटर आर्टिफिशियल जेव्लरी किराना दुकान का सामान दो नग गैस सिलेंडर जिसकी कुल कीमत 2 लाख रुपए बताई जा रही है बरामद कर जप्त कर लिया गया।।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
