बिलासपुर। उसलापुर ओव्हरब्रिज में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर बैठी दोनों महिलाएं उछल कर पुल से करीब 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरीं। तीनों लोग कैटरिंग का काम करते थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन के तालापारा निवासी मोहम्मद बशीर (50) पुत्र मोहम्मद शरीफ, रंजीता उर्फ संगीता बंजारे (35) पत्नी बलदाऊ और कुमत बाई उर्फ कारी बरवे (57) पत्नी त्रिलोचन बरवे तीनों कैटरिंग का काम करते थे। उन्हें मंगलवार को उसलापुर स्थित चैतन्य वाटिका में हो रहे एक शादी समारोह में काम मिला था। काम खत्म होने के बाद रात करीब 2.30 बजे तीनों एक बाइक पर घर लौट रहे थे।
अभी वे उसलापुर ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान सिर पर चोट लगने से मोहम्मद बशीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रंजीता और कुमत बाई ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को मरच्यूरी में भेज दिया है।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि कुदुदंड निवासी कार चालक मनीष तिवारी के किसी रिश्तेदार की ही चैतन्य वाटिका में शादी थी। वह शादी समारोह से अपने परिजनों को घर छोड़ने के लिए गया था। वहां से वह फिर चैतन्य वाटिका लौट रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और ड्राइवर साइड की ओर से बाइक से टक्कर हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
