बिलासपुर। नए साल से बिलासपुर में वनपाल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हो जाएगी। यहां पर सरगुजा और बिलासपुर के वनपाल प्रशिक्षण लेंगे। आज यहां प्रशिक्षण केंद के लिए आला अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण किया।


छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू और सचिव मनीष श्रीवास्तव की मांग पर बिलासपुर में भी वनपालों को प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र की शुरुआत होने वाली है। नए सत्र से कोनी स्थित केंद्र में 45 वनपालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गुरुवार को अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एसएस बजाज एवं जगदलपुर वनपाल वन विद्यालय के डायरेक्टर सिद्दिकी के साथ बिलासपुर के मुख्य वनसंरक्षक, वनमंडलाधिकारी बिलासपुर, उप वनमंडलाधिकारी बिलासपुर, वनपरिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर ने कोनी में वनपाल प्रशिक्षण सेंटर के नए भवन का निरीक्षण किया और इसके बाद प्रशिक्षण के लिए सेंटर शुरू करने पर सहमति जताई। नए वर्ष में सरगुजा और बिलासपुर के 45 वनपालों को सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभी प्रदेश में वनपालों को प्रशिक्षण देने के लिए केवल जगदलपुर में ही वनपाल प्रशिक्षण केंद्र है। अब एक दूसरा केंद्र बिलासपुर में खुलने से बिलासपुर ओर सरगुजा के वनपालों को यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
