बिलासपुर। NTPC सीपत में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान परियोजना प्रमुख ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वो अपने घर से पैदल चलकर कार्यालय आएं और जाएं ताकि ऊर्जा संरक्षण का संदेश लोगों को ढिया जा सके।

एनटीपीसी सीपत मे 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2021 तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज दिनांक 08 दिसंबर को संपन्न हुआ। परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति, मुख्य महाप्रबंधक द्वारा सभी कर्मचारियों से अपील किया गया कि ऊर्जा संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए 08 दिसंबर को नगर परिसर स्थित अपने आवास से कार्यस्थल तक पैदल पहुँचकर ऊर्जा संरक्षण मे अपना योगदान दें एवं लोगों तक जनसंदेश पहुंचाये। आज प्रातः बड़ी संख्या मे कर्मचारियों ने पदयात्रा करते हुए अपने कार्यस्थल पहुँचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर के एस नाईक, महाप्रबंधक, (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अभिजीत चटर्जी, महाप्रबंधक, (तकनीकी सेवाएं) एस वी डी रवि कुमार, विभागाध्यक्ष, (मानव संसाधन) एवं बड़ी संख्या मे कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
