बिलासपुर। वैसे तो पुलिस वालों के अलावा आम आदमी को भी पुलिस की वर्दी और पुलिस की जांबाजी पे नाज होता रहा है। लेकिन वर्दी वाला ही अपनी वर्दी सड़क में फेंककर उत्पात मचाने लगे और अपना फ्रस्टेशन एक भिखारी पर निकालने लगे तब आप क्या करेंगे ? जी हां बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में तो यही हुआ।

बिलासपुर में गुरुवार रात शराब के नशे में एक पुलिस कांस्टेबल ने जमकर उत्पात मचाया। उसने बीच सड़क पर अपनी एक्टिवा खड़ी कर दी और फिर सड़क किनारे बैठे अधेड़ को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कांस्टेबल ने अपनी वर्दी भी उतार दी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कांस्टेबल ने अधेड़ को छोड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन कांस्टेबल को पकड़ने की जगह चुपचाप लौट गई। सिपाही बनियान पहने ही काफी देर तक वहां घूमता रहा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड का है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रजनीश लहरे यातायात थाने में पदस्थ है। गुरुवार रात करीब 8 बजे पुराना बस स्टैंड में उसकी ड्यूटी लगी थी। इस दौरान वह बेवजह उत्पात मचा रहा था। वीडियो में आरक्षक अपनी वर्दी उतारने नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने पहले बीच सड़क में अपनी एक्टिवा को खड़ी कर दिया। फिर सड़क किनारे बैठे अधेड़ की बेरहमी से पिटाई कर दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
