SP पारुल माथुर ने लिया चार्ज, महिला सुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता, नियमानुसार ब्यापार करने वाले कोयला ब्यारियों के खिलाफ नहीं होगी करवाई

बिलासपुर। नवपदस्थ SP पारुल माथुर का कहना है कि महिला पुलिस अधिकारी होने के कारण महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध पर नियंत्रण करना पहली प्राथमिकता होगी। नियम कानून का पालन करते हुए कोयले का कारोबार करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही बनटी लेकिन कटिंग का काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी होने के नाते उनकी प्राथमिकता शहर में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की होगी ताकि शहर की महिलाएं खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान जैसे चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई, जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ कार्रवाई पर प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बिलासपुर में विजिबल पुलिसिंग पुलिस के तहत काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोयले के अवैध कारोबार को लेकर पूछे गए सवाल पर पारुल माथुर ने कहा कि यदि कोई कोयले का ब्यापारी नियम-कानून के दायरे में रहकर ब्यापार कर रहा है तो कोई कार्रवाई नहीं बनती, लेकिन कटिंग की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर की लचर यातायात व्यवस्था को सुधारने की बात कही और चौक चौराहों पर पुलिसिंग को लेकर लगातार कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक ब्यवस्था को बेहतर करने के लिए सख्ती बरतनी पड़ेगी। थानेदारों को शाम होते ही सड़कों पर निकलना होगा। एसपी पारुल माथुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नशे के व्यापार पर लगाम लगाने के लिए और भी कसावट लाई जाएगी अवैध रूप से संचालित होने वाले व्यापार को पूरी तरह बंद रखने का काम किया जाएगा।
इसके अलावा महिला होने के नाते उनकी प्राथमिकता शहर में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की होगी ताकि शहर की महिलाएं खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा पारुल माथुर ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को उनके द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कराया जाएगा जहां पहुंचकर लोग अपनी समस्याओं को सीधे उनको बता सकेंगे, बिलासपुर में महिला एसपी पहले भी सीएसपी के रूप में काम कर चुकी है इसलिए बिलासपुर में काम करने का अनुभव उन्हें पहले से ही प्राप्त है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *