बिलासपुर। तिफरा निवासी राम कुमार यादव ने तारबाहर थाने मे लिखित शिकायत किया और बताया कि वह मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता है। 9 दिसम्बर को मोटरसाइकल के इंजन को छोड़ने इन्दु चौक आया था इसके बाद कुछ सामान लेने पुराना बस स्टैंड गया। सामान खरीदी करने के बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में शराब लेने गया हुआ था जहां अपने पाकिट से पैसा निकाल कर शराब की खरीदी कि तभी पास में खड़े आरोपियों ने प्रार्थी के पास पैसे को देख लिया और लूट की योजना बनाकर प्रार्थी को जाते समय धक्का देकर विवाद करने लगे।

प्रार्थी के द्वारा मना करने पर सभी आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू दिखाकर प्रार्थी को डराया जिसमें से एक आरोपी ने प्रार्थी की जेब में रखे ₹5000 को लूट लिया और मारपीट करने लगे। हल्ला होने पर आसपास के लोग को आता देख सभी आरोपी प्रार्थी को धक्का देकर भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तारबाहार थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश करने रवाना किया। संदेही गोलू पासी को पुराना बस स्टैंड में तलाश किया गया जो शराब भट्टी के पास सुलभ शौचालय के पीछे मिला। वह पुलिस पार्टी को आता देख भागने की फिराक में था जिसे पुलिस द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर गोलू पासी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथी बिल्ली एवं अन्य के साथ शराब दुकान के पास खड़ा था। प्रार्थी द्वारा जेब से रकम निकाल कर शराब लेते समय उसके पॉकेट में पैसों को देख लिए थे जो सभी लूट की योजना बनाकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर चाकू की नोक पर उसके पास रखे ₹5000 रुपये को लूटकर भाग गए थे। प्रार्थी तथा गोलू पासी के निशानदेही पर अन्य 4 आरोपियों को पकड़ा गया। अलग अलग पूछताछ करने पर सभी ने प्रार्थी के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करना जुर्म स्वीकार किया। सभी आरोपियों के कब्जे से लूटे गए ₹5000 तथा घटना में प्रयुक्त कटार को जप्त किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
