चार्ज लेते ही सड़क पर उतरी SP पारुल माथुर, टीम के साथ कि पैदल पेट्रिलिंग, शराबी ट्रैफिक आरक्षक निलंबित

बिलासपुर। न्यायधानी में पहली महिला एसपी की कमान सम्हालने के पहले ही दिन एसपी पारुल माथुर सड़को पर उतरीं। सिविल लाइन थाने के निरीक्षण से शुरू कर के उन्होंने पैदल तीन किलोमीटर तक सड़को की खाक छानी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमार्गों व चौकों के साथ तारबहार बस्ती का भी भर्मण किया।

राज्य शासन ने पिछले शुक्रवार को प्रदेश के आईपीएस अधिकारीयो के तबादले किये थे। तबादले में न्यायाधानी बिलासपुर को पहली बार महिला पुलिस अधीक्षक मिलीं। बिलासपुर में 2008 बैच कीं सीनियर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को पुलिस अधीक्षक की कमान सौपी गयीं। कमान सम्हालने के पहले ही दिन एसएसपी पारुल सड़को पर उतरीं। उन्होंने जॉइनिंग के साथ ही जिले के पुलिस अधिकारियों व थानेदारो की बैठक ले कर जुआ सट्टा पे लगाम लगाने,महिला सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने व राज्य शासन के मंशानुरूप चिटफंड के मामलो में तेजी लाने,नशे के कारोबार पर लगाम लगाने,अवैध कबाड़ पर कार्यवाही करने के साथ ही कोयले की कटिंग करने वालो पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

दोपहर को थानेदारो की बैठक में एसएसपी माथुर ने सभी थानेदारो को निर्देश दिया कि शाम के समय शहर में पुलिस की उपस्थिति दिखनी चाहिए व सभी थानेदारो द्वारा अपने अपने क्षेत्रो में सड़कों व चौक चौराहो में शाम को गश्त किया जाना चाहिये। दोपहर में थानेदारो को निर्देश जारी करने के बाद एसएसपी पारुल खुद ही शहर के निरीक्षण में निकलीं। शाम 7 बजे एसएसपी श्रीमती माथुर ने सिविल लाइन थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसएसपी माथुर ने शहर की ट्रेफिक व्यवस्था व पुलिसिंग का जायजा लेने के लिये एडिशनल एसपी ट्रैफिक रोहित बघेल, सीएसपी सिविल लाइन, मंजुलता बाज, टीआई सनिप रात्रे व जेपी गुप्ता के साथ सिविल लाइन थाने से शहर में पैदल मार्च शुरू किया। इस दौरान सिविल लाइन थाने से शुरू कर के सत्यम चौक,अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, तारबहार चौक, तारबहार बस्ती, व्यापार विहार, श्रीकांत वर्मा मार्ग से ले कर मैग्नेटो माल तक पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़को पर ट्रेफिक व्यवस्था बनाने,चौक चौराहों में ग्रुप बना कर बेमतलब खड़े आवारा युवकों पर कार्यवाही करने,दुकानों के सामने पार्किंग व्यवस्था सुधरवाने व व्यस्ततम ट्रेफिक पॉइंट्स में ट्रेफिक जवानों को तैनात करने के निर्देश दिये।

जिले की पहली महिला एसएसपी ने कमान सम्हालने के साथ ही अपनी प्राथमिकता स्प्ष्ट करते हुए बताया कि मैं यहां पहले सीएसपी रहीं हूं लिहाजा यहां से अच्छी तरह वाकिफ हूं। यहां सभी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ हि महिला होने के नाते महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। महिला पुलिस अधिकारी होने के नाते मैं यहां प्रयास करूंगी की एसा महौल बना सकूँ जिससे महिलाओं को सुरक्षित अहसास हो सकें।

इसके साथ ही सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में शराब पी कर बुजुर्ग को पीटते व बीच बचाव करने वालो से हुज्जतबाजी करते हुए हंगामा मचाते हुए दिख रहे ट्रेफिक के आरक्षक क्रमांक 515 रजनीश लहरे को भी एसएसपी पारुल माथुर ने निलंबित कर दिया हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *