बिलासपुर। रमतला के आवासीय विद्यालय के बाथरूम के एक छात्र की लाश मिली है। छात्र सुबह नहाने गया था लेकिन घंटों बाद बाहर नहीं निकला तो हॉस्टल अधीक्षक के सामने दरवाजा तोड़ा गया। जहां पर छात्र मृत अवस्था मे पड़ा था। हॉस्टल के इस घटना के बाद छात्रों में भय का वातावरण है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित रमतला में प्रयास आवासीय विद्यालय है जो आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित है। बागबहरा का रहने वाला छात्र प्रफुल्ल मिश्रा वहां रहकर 12 वी कक्षा में पढ़ाई करता था। आज सुबह वह ब्रश करने व नहाने के लिये हॉस्टल के बाथरूम में गया। उसके बाद घंटों तक बाहर नहीं आया तो साथी छात्रों ने लगभग 4 से 5 घण्टे बाद बाथरूम के पास जा कर बाहर से आवाज लगाई। अंदर से जब किसी भी तरह से आवाज नहीं आई तो इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक को दी गई।इसके बाद बाथरूम के दरवाजे को खोलवाया गया। बाथरूम के अंदर छात्र प्रफुल्ल मिश्रा बेहोश पड़ा हुआ था, जिसे चेक करने पर उसकी सांसे नहीं चल रही थी। जिसके बाद तत्काल घटना की सूचना कोनी थाने को दी गयी। कोनी पुलिस छात्र को सिम्स अस्पताल ले कर गयी जहा छात्र को देखने के बाद डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। हॉस्टल अधीक्षक ने इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी है। बच्चे के परिजन भी बिलासपुर पहुंच चुके है। मामले में कोनी टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि बच्चा अकेला ही बाथरूम में था जहां से उसके शव को बरामद किया गया हैं। बच्चे के परिजनों के आने पर उनसे जानकारी ली जाएगी की बच्चे को किसी भी किस्म की बीमारी तो नही थी। इसके अलावा मौत के स्प्ष्ट कारणों को जानने के लिये पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
