बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र में दुग्ध वाहनो को रोककर मारपीट और लूटपाट करने वाले आरोपी एवं उसके नाबालिग साथियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रहे देवभोग कंपनी के दो दुग्ध वाहन क्रमांक सीजी 10 C 9289 और सीजी 10 सी 9561 रतनपुर के खंडवा मंदिर के आगे करहिया पारा पहुंची थी। तभी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13N 4690 और यामाहा आरआईए सीजी10 6313 में सवार चार लोग पहुंचे। चारों युवकों ने दोनों दूध वाहनों को रोककर हेल्पर गणेश नेताम और ड्राइवर लक्ष्मी साहू को उतार कर मारपीत की और नगद ₹1000, गाड़ी की चाबी और मोबाइल लूट ली। आसपास मौजूद लोगों ने इस बीच थाना प्रभारी हरविंदर सिंह को मोबाइल से मामले की जानकारी दे दी थी। जिन्होंने तुरंत पेट्रोलिंग पार्टी को पॉइंट दे दिया। पेट्रोलिंग पार्टी ने रतनपुर बाईपास के पास घेराबंदी कर बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपियों को पकड़ लिया। इस मामले में रतनपुर पुलिस ने आकाश रूद्र, निवासी चांपा के पास से लूट की ₹1000, रेडमी कंपनी का मोबाइल और वाहन की चाबी बरामद कर ली। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलो को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश के नाबालिग साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
