बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे वाहन को पकड़ लिया है जिसमे कबाड़ चोर ने “प्रेस” लिखकर चोरी का कबाड़ लेकर जा रहा था। युवक को माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर पुलिस को सूचना मिली कि इस स्वराज माजदा में चोरी का कबाड़ परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर 12 दिसंबर को बिलासपुर की ओर से आ रही स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 04 NF 4214 को मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे चेक करने पर वाहन में मोटर कार, मोटर साइकिल, साइकिल के पार्ट्स, लोहे की खिड़की, राड, पुरानी कूलर एवं विभिन्न प्रकार के लोहे का कबाड़ लगभग 5 टन होना पाया गया। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने कबाड़ के संबंध में कोई दस्तावेज नही दिखा सके। पुलिस ने चोरी का कबाड़ एवं वाहन स्वराज मजदा क्रमांक सीजी 04 n.f. 4214 सहित करीबन कीमती ₹600000 रुपए को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 41 (1-4)crpc/379 ipc की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी द्वारा अपनी पहचान छुपाने के लिए स्वराज माजदा के ऊपर प्रेस लिखकर चोरी का कबाड़ परिवहन करने की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।
नाम आरोपी – अमित साहू पिता पन्नेलाल साहू उम्र 20 साल निवासी ग्राम ढोठमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक संतोष पात्रे, आरक्षक तरुण केसरवानी, आकाश निषाद का विशेष भूमिका रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
