बिलासपुर। तखतपुर की व्यस्ततम सड़क पर बीच चौराहे बाइक सवार युवक को दो बदमाशों ने पहले तो गलत तरीके से ओव्हरटेक कर रोका, बाद में सरेराह बीच सड़क में गाली-गलौच करते युवक को पेचकस से गोदकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है, पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।



इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार अजय बघेल पिता विद्या बघेल जो नया बस स्टैण्ड में संचालित कृष्णा ट्रेडिंग किराना दुकान में काम करता है वह समान छोडने के लिए पुराना बस स्टैण्ड की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंचा था तभी बिना नम्बर के ब्लैक कलर एक्टीवा में सवार बरेला निवासी दो युवक आदित्य ठाकुर और रवि निर्मलकर ने ओव्हर टेक करते हुए अजय को रोक फिर उसक साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। सामान्य मारपीट से मन नहीं भरा तो पेचकस निकाला और मार-मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसमें अजय बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने इसकी जानकारी अपने संचालक प्रमोद सिंघानिया को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई। जहां पर पुलिस ने डाक्टरी मुलायजा कराकर आरोपीयों के विरूद्ध मामले को विवेचना में ले लिया है। पूरी घटना तखतपुर के वासुदेव स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर व्यापारी संघ ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
