बिलासपुर। युवक को पबजी गेम खेलने की एसी लत लग गयी कि उसने गेम खेलने के लिये पैसो के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। अपने ही घर वालों से फिरौती भी मांगा, लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक न चल सकी, लोकेशन के आधार पर उसे एक होटल से बरामद कर लिया गया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के शंकर घाट सोनपुर कला निवासी 19 वर्षिय युवक वंश उर्फ वासु विश्वकर्मा बीते 10 दिसम्बर को सुबह 9 बजे अपने घर से निकला था पर उसके बाद वह अपने घर नही पहुँचा। घबराए घर वालो ने इसकी शिकायत अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में की। इसके बाद घर वालो को 4 लाख रुपये फिरौती मांगने का फोन आया। युवक की हाथ पांव बंधे नग्न हालत में वीडियो भी घर वालो को मिली थी, जिसमे उसने किडनैपरों द्वारा किडनैप कर लेने और छूटने के लिये 4 लाख रुपये फिरौती देने की बात कही। घबराए परिजनो ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अम्बिकापुर की कोतवाली पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिलासपुर पहुँची। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के टोपाज होटल से युवक को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद एक नई कहानी सामने आई।
पबजी गेम की लत के कारण रची अपहरण की झूठी कहानी:-
युवक को पबजी गेम खेलने की लत हैं जिसके कारण युवक ने अपनी बजाज की बाइक भी बेच दी थी। युवक पबजी गेम में एक करोड़ जितने की लालच में घर से 15 हजार रुपये ले कर भागा था और खुद के हाथ पांव बंधे नग्न वीडियो बना कर घर वालो को भेज कर 4 लाख रुपये की फिरौती भेजी थी। पर काल लोकेशन के आधार पर सत्यम चौक के टोपाज होटल से बरामद कर लिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
