बिलासपुर। ट्रैफिक व्यवस्था का हाल जानने शहर में निकलीं पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर का जुदा अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को गुड़ वाली चाय पिलाई तो वही प्रधान आरक्षक के बच्चो से इंग्लिश में बात की। शहर की ट्रेफिक व्यवस्था सुधारने निकली एसएसपी पारुल माथुर ने आज नेहरू चौक से अरपा पार की पदयात्रा कर ट्रेफिक का हाल जाना। इस दौरान एसएसपी पारुल ने ट्रेफिक व्यवस्था दुरस्त करने हेतु कई दिशा निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। शुक्रवार को जॉइन करने के ही साथ एसएसपी पारुल माथुर उसी दिन से सड़कों पर है। पहले दिन सिविल लाइन थाने से अग्रसेन चौक, तारबहार चौक, तारबहार बस्ती से ले कर व्यापार विहार का दौरा किया था। दूसरे दिन सिम्स चौक, गोलबाजार व कोतवाली का निरीक्षण किया। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद में निकली एसएसपी माथुर ने सोमवार को पहले पुराना बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां बढ़ते दबाव को देखते हुए दो ट्रेफिक जवानों के बजाए 5 जवानों को तैनात करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी माथुर नेहरू चौक पहुँची वहां उन्होंने ट्रेफिक दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां अपनी कार छोड़ कर पैदल ही कुदुदंड मोड़ पर पहुँची। वहां उन्होंने बार बार ट्रेफिक जाम का हाल जाना। तब पता लगा कि महामाया चौक तरफ से पुल पार करके आने व नेहरू चौक तरफ से अरपा पार जाने वाले वाहनों के अलावा कुदुदंड मोड़ में कुदुदंड की तरफ औऱ कांग्रेस भवन की तरफ से भी वाहनों की आवाजाही हैं इस वजह से वहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती हैं। इसे देखकर पुलिस अधीक्षक ने कांग्रेस भवन की तरफ से आने वाले रोड को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पैदल ही पुल पार कर महामाया चौक पहुँची। महामाया चौक में तैनात ट्रेफिक के जवान राकेश सिंह को हाथ मे ट्रेफिक इंडिकेटर लाइट रखने के निर्देश दिए। सीपत चौक में खुले ठेलों को देख कर एसपी ने सरकण्डा थानेदार को तय समय सीमा में इसे बन्द करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ट्रेफिक की पार्किंग के लिये सड़क मे यलो लाइन खिंचवाने व यलो लाइन के उस पार ही वाहन पार्क करवाने के निर्देश दिए।

00 कोर्ट मोहर्रिर का इनाम का वादा
महामाया चौक से एसपी गुप्ता डेयरी तक पैदल पहुँची,उसके बाद वहां से कार से इंदिरा विहार में वीवीआईपीएस के रुकने के एसीसीएल के गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही बसंत बिहार के हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इस बीच एसपी सरकण्डा थाने का निरीक्षण करने भी पहुँची और वहां के हर कक्ष का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वहां के कोर्ट आरक्षक रामलाल मार्कण्डेय से पूछा कि दिसम्बर अंत तक कितनी पेंडेंसी खत्म कर लोगे? इस पर रामलाल द्वारा जवाब दिया गया कि मैडम आज दिनांक तक इस वर्ष 1615 एफआईआर रजिस्टर्ड हो चुकी हैं, जिसमे से 334 एफआईआर बस अभी चालान के लिये बची है। कोर्ट मोहर्रिर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि मैडम आज दिनांक को भी 13 चालान पेश किए गए है। इस लिहाज से सिर्फ 321 चालान ही अब पेश करना बाकी रह गया हैं। जिसमे से और भी चालान पेश किया जाएगा सिर्फ 300 पेंडेंसी रहेगी। इसके अलावा हमारी कोशिस रहेगी कि पेंडेंसी जीरो चली जाए। जिस पर एसएसपी माथुर ने शाबाशी देते हुए कहा कि यदि 300 पेंडेंसी बस बची रहेगी तो मैं खुद तुम्हे इनाम दूंगी और यदि तुमने जीरो पेंडेंसी कर दिखाया तो आईजी साहब से इनाम दिलवाऊंगी। कोर्ट मोहर्रिर ने उत्साहित हो कर जवाब दिया कि मेडम जल्द ही पेंडेंसी कम हो कर सिर्फ 300 रह जायेगी,तब एसएसपी ने कहा कि तब तो तुम इनाम लेने मेरे आफिस आ ही जाना।
00 स्टाफ क्वार्टर का किया निरीक्षण
एसएसपी माथुर ने सरकण्डा थाने के बाद थाना परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर का निरीक्षण किया और पुलिस परिवारों से बात चीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। जिस पर पुलिसकर्मियों ने सब सही होने की बात कहते हुए छोटे मोटे निर्माण व रिपेयरिंग कार्यो को करवाने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने हामी भरते हुए कहा कि यह स्टाफ क्वार्टर सन 94 में बना है तब भी अभी तक अच्छे कंडीशन में हैं। इसके अलावा एसएसपी ने बाहर खेल रहे बच्चो से बात की। बच्चो से स्कूल का नाम पूछा जिस पर बच्चो ने बताया कि हमारा नाम युवराज ठाकुर व प्रिया ठाकुर हैं। एसएसपी ने बच्चो से स्कूल का नाम पूछा जिसमे प्रिया ने लोयोला और युवराज ने डीएवी में पढ़ने की जानकारी दी। इंग्लिश मीडियम स्कूलों का नाम सुन कर पुलिस अधीक्षक ने बच्चो से अंग्रेजी में बात शुरू की। जिस पर युवराज ने बताया कि वो क्लास 1 का छात्र हैं। प्रिया ने क्लास 7 की छात्रा होना बताया। तब एसएसपी ने इंग्लिश में पूछा कि व्हाट डस योर फादर डू? जिस पर बच्चो ने इंग्लिश में बताया कि उनके पिता पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। दोनो बच्चे सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह के बच्चे हैं। थोड़ी देर बात कर पुलिस अधीक्षक से बच्चो ने नाइस टू मिट यू बोल कर हाथ भी मिलाया।
महामाया चौक में पुलिसकर्मीयो को पिलाई गुड़ वाली चाय:-
पुलिस अधीक्षक ने मोपका तिराहे का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक के दौरे का रोचक अंदाज तब दिखा जब पैदल यात्रा से थक चुके पुलिसकर्मियों को उन्होंने महामाया चौक में चाय पिलाया। कप्तान के साथ ही साथ एडीशनल एसपी उमेश कश्यप,एडिशनल एसपी ट्रेफिक रोहित बघेल, सीएसपी सिविल लाइन मंजुलता बाज, सिविल लाइन टीआई सनिप रात्रे के साथ ही अन्य पुलीस व सुरक्षा कर्मी नेहरू चौक से महामाया चौक तक कि यात्रा से थक चुके थे पर पुलिस कप्तान के पेशानी पर बल ही नही पड़ रहा था और वो रुकने का नाम ही नही ले रहीं थीं। पर अपने मातहतो के चेहरे देख कर उनकी थकान समझते हुए पुलिस अधीक्षक महामाया चौक में आयुर्वेदिक चाय स्टाल अमृत तुल्य में स्टाफ के साथ रुकीं। यहां उन्होंने सभी अधिकारियो के साथ ही पुलिसकर्मियों,सुरक्षाकर्मियों व महामाया चौक में ट्रेफिक व्यवस्था बनाने में लगें जवानों को भी बुला कर गुण वाली चाय पिलाई। इसके साथ ही दुकान संचालक से चाय की तारीफ करने के साथ ही तय समय मे दुकान बंद कर देने सम्बंधित नियमो कानूनों का पाठ भी पढ़ा दिया। इसके बाद चौक में खड़े छात्रो से भी एसएसपी ने बात की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
