48 साल बाद मिले, सबके चेहरे खिले, पुराने दिनों को यादकर हंसी-ठिठोली करते रहे भूतपूर्व छात्र

बिलासपुर। शासकीय बहुउद्येशीय उच्चत्तर विद्यालय से 1973 में ग्यारहवीं पास करने वाले भूतपूर्व छात्र 48 साल बाद मिले। इस बैच के बहुत से छात्र डाक्टर,इंजिनियर, पुलिस अधिकारी, राजस्व अधिकारी, बैक अधिकारी जैसे महत्वपुर्ण पदो पर काम करके सेवा निवृत्त होकर बिलासपुर व आसपास के शहरों में निवासरत हैं। कुछ व्यापार में तो कुछ उन्नत कृषि कर शाला का नाम रोशन किए हैं ।ये सब स्कुल में एकत्रित हुए, अपनी स्कुली जीवन को याद करने के लिए कक्षाओं में लेब में,हास्टल में जिस कमरे में रहते थे, मेस व वार्डन के कमरे को देखे सबके चेहरे मे चमक थी,पुरानी बातें स्मृति पटल पर चलचित्र की भांति एक‌ एक करके सामने आ रही थी उसे एक दुसरे को स्मरण कराके सब प्रफुल्लित हुए ।

भूतपूर्व छात्रों को पढाने वाले व्याख्याता श्री आर के राव सर, आरडी सिंह सर व एस एल केशरवानी सर का सम्मान किया गया ।सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र की पुजा अर्चना की गयी व दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम प्रारंभ किया किया गया । शिक्षकों का स्वागत जसपाल सिंह सेट्टी, डां ओंकार शर्मा उमेश शुक्ला व गुरूदेव सिंह गांधी द्वारा किया गया ।साल,और श्रीफल से सम्मान देवधर दास महंत,अविनाश शर्मा और कृष्ण कुमार वैष्णव द्वारा किया गया । छात्र प्रतिनिधी देवधर दास ने स्कुल से पढकर पुरे देश में नाम कमाने वाले शक्सियत को याद किया गया तो सुनील झा,डां ओंकार शर्मा,मधुसुदन सिंह शरद केशरी,व दुष्यंत सिंह ने अपने अपने स्मरण सुनाए । अतिथियों श्री राव सर,आरडी सिंह सर केशरवानी सर ने कहा कि इस स्कुल से हमें बहुत लगाव है और यहां से निकले छात्र उच्च पदों पर काम किए जानकर हमें गौरव होता है, शाला के वर्तमान प्राचार्य डां राघवेन्द्र गौरहा ने वर्तमान उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्नत कृषक मधुसुदन सिंह व दुष्यंत सिंह द्वारा उत्पादित धान को केन्द्र सरकार द्वारा पेटेन्ट किया गया है जिसका नाम राम जीरा है, इस उपलब्धि की सभी ने प्रशंसा की ।सम्मान समारोह का सफल व रोचक संचालन हनुमान थवाईत द्वारा किया गया ।अंत में होटल इंटर सिटि में हृदय मिश्रा,रमाकांत शर्मा,व परितोष बसक द्वारा सुंदर गानों की प्रस्तुती दी गयी सब सहपाठी पुरानी बातों को याद करते रहे,ठहाका गुंजता रहा सबने एक स्वर से कहा ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे,आगामी आनंदोत्सव जल्द करने पर सहमति बनी ।सामुहिक भोज के बाद मिलन समारोह समाप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंदवर्धन त्रिपाठी, विरेन्द्र जायसवाल,प्रभात पाठक,विद्यासागर दिलिप सरकार,रमाकांत दुबे ,फत्ते पाटनवार,महेन्द्र पाल सिंह,राजेन्द्र शर्मा का योगदान सराहनीय एवं अनुकर्णीय रहा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *