बिलासपुर। मुद्दा विहीन भाजपा को शहर में फैले डायरिया ने एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। लेकिन विकास भवन में भाजपा पार्षदों के प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई पार्षद नदारत रहे। यही नहीं भाजपा के हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपने आपको प्रदर्शन से दूर रखा।

बढ़ते डायरिया के प्रभाव को लेकर भाजपा के पार्षदों आक्रामक रुख अपना लिया है।आज विकास भवन के बाहर भाजपा पार्षदों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि शहर में डायरिया को लेकर बेहद खराब स्थिति है। स्थानीय प्रशासन मेनटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। पार्षदों ने कहा कि आगे वो अपनी लड़ाई को तबतक जारी रखेंगे जबतक सही तरीके से मेनटेनेंस वर्क कर नहीं लिए जाते। धरना पर बैठे पार्षदों ने कहा तारबाहर समेत तमाम प्रभावित इलाकों में हमने दौरा किया, वहाँ नालियों की स्थिति अभी भी खराब बनी हुई है। नालियों में ट्यूब बांधकर और एक दो पाइप को बदलकर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। बीजेपी पार्षदों ने कहा कि वो आगामी 15 दिनों तक इन्तेजार करेंगे,अगर ठीक तरीके से काम नहीं किया गया तो अपनी आंदोलन को और ज्यादा उग्र करेंगे। भाजपा के पार्षदों ने चेतावनी जरूर दी है लेकिन उनके कमजोर प्रदर्शन से नहीं लग रहा है कि भाजपा के पार्षद उग्र प्रदर्शन कर सकेंगे। क्योकि बुधवार को हुए प्रदर्शन में कई निर्वाचित पार्षद दिखाई ही नहीं दिए और तो और भाजपा के वो प्रत्याशी भी नजर नहीं आए जिन्हें टिकट देकर वार्डों का चुनाव लड़वाया गया था। बड़ी मुश्किल से दर्जनभर निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
