बिलासपुर। दो नाबालिग बहनें बेर खाने के लिए गांव के खार तरफ निकली थी। बेर की तलाश में वे इतनी आगे बढ़ गई कि रास्ता भटककर चकरभाठा पहुंच गई। किसी ने डायल 112 को इसकी सूचना दी और बच्चियां सकुशल अपने घर पहुंच गई।

15 दिसंबर को दोपहर समय 12:00 बजे थाना बिल्हा क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम अमेरी की रहने वाली दो बहने पूनम मरावी उम्र 14 वर्ष एवं आरती मरावी उम्र 10 वर्ष पिता रामकिशन मरावी घर से बिना किसी को सूचना दिए बेर खाने निकले थे, जो रास्ता भटक कर चकरभाठा हाईकोर्ट के पास पहुंच गई। दोनों बच्चियों को परेशान देखकर एक व्यक्ति ने डायल 112 में इसकी सूचना दी। डायल 112 में प्राप्त सूचना पर सिविल लाईन डायल 112 द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रवाना होकर हाईकोर्ट के पास पहुंचे जहां बच्चियों से उनके निवास का पता के संबध में पूछने पर अपने घर का सही पता नही दे पा रहे थे। डायल 112 द्वारा दोनों बच्चियों को साथ लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता शाजी करते हुए ग्राम अमेरी में बालिकाओं के निवास स्थान पहुंचकर दोनों बालिकाओं को सकुशल उनके परिजन को सुपुर्द किया। गुम बालिकाओं के मिल जाने पर परिजन द्वारा डायल 112 के आरक्षक थमेन्द्र रात्रे एवं चालक नंदलाल कश्यप की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
