बिलासपुर। खम्हरिया के राउत बाजार में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। सीपत पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ग्राम खमरिया में रावत बाजार के दौरान करीबन 6:30 बजे सूचना मिली की सत्यनारायण सोनझरी को मनीष कवर के द्वारा चाकू मार दिया गया है। परिजन उसे एंबुलेंस से परिजन ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके में उपस्थित होकर मनीष कंवर को हिरासत में लिया गया। मनीष की सिर एवं पैर में चोट लगना तथा दर्द होना बताने पर थाना लॉकर मुलाहिजा कराया गया। प्रधान आरक्षक विजय शर्मा को पीड़ित की जानकारी एवं कार्यवाही हेतु बिलासपुर रवाना किया गया जो पीड़ित स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहा था। पीड़ित ने पूछताछ करने से मनीष एवं खिलेश के द्वारा मारपीट करना तथा खिलेश के द्वारा चाकू से वार करना बताया। पीड़ित के बयान पर धारा 307, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दूसरे आरोपी खिलेश की पतासाजी कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया और पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी खिलेश कंवर एवं मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजकुमार सोरी प्रधान आरक्षक विजय शर्मा महादेव खुटे केरकेट्टाआरक्षक इमरान खान अकबर अली धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
