बिलासपुर। नदी किनारे जुआ खेलते 3 जुआड़ियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 51 हजार 50 रुपए नगदी रकम जप्त की हैं।

मालूम हो कि नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब एवं हुक्का बार पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्रीमती मंजूलता बाज के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक शनिप रात्रे को बीती रात सूचना मिली की तिलक नगर में अरपा नदी किनारे कुछ लोग रूपए पैसे का हार जीत का दाव लगाकर कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर एक टीम थाना सिविल लाइन पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया मौके पर पहुंचने पर कुछ जुआरी नदी की ओर भाग गए तथा विजेंद्र सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 33 साल साकिन तिलक नगर चांटापारा,अमर प्रधान पिता राम प्रधान उम्र 40 साल साकिन डबरी पारा प्रताप चौक, राजेश यादव पिता जेआर यादव उम्र 40 साल राजेंद्र नगर बिलासपुर जुआ खेलते मिले जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश , आधा जला मोमबत्ती, नगदी रकम ₹51050 बरामद किया गया।

उक्त संपूर्ण कारवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे, उपनिरी धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिकसेना ,आरक्षक विकास यादव, सरफराज खान, अमित पोर्ते का विशेष योगदान रहा…
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
