बिलासपुर। जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशानुसार बिलासपुर के तारबाहर में वार्ड क्रमांक 29 में नगरी निकाय उपचुनाव निर्धारित है जिसमें आगामी 20 दिसंबर को मतदान किया जाना है इस दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बिलासपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा तारबाहर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में सभी मतदाताओं को तथा प्रत्याशी को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के संबंध में जानकारी दिया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा वार्ड वासियों को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने तथा उप चुनाव संपन्न कराने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर वैधानिक कार्यवाही करने असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने मतदान केंद्र तथा परिसर में किसी भी तरह से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन होने पर वैधानिक कार्यवाही करने पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पार्टी पुलिस लाइन बिलासपुर से निकलकर सत्यम चौक-अग्रसेन चौक- होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंची जहां पैदल मार्च करते हुए शिव टॉकीज चौक- तारबाहर चौक पहुंची एवं संपूर्ण टीम तारबाहर क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग करते हुए डिपूपारा तारबहार बस्ती होते हुए व्यापार विहार पहुंची जहां से श्रीकांत वर्मा मार्ग- मैग्नेटो मॉल चौक होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
