बिलासपुर- वार्ड क्रमांक 29, संजय गांधी नगर में पार्षद पद के उप-चुना के लिए मतदान कल सुबह 8 बजे से शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान दल रविवार को मतदान केंद्र में पहुंचकर तैयारी में जुट गए है।
बर्जेश स्कूल में इन दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों में पहुंच चुके हैं। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान कर्मी हैं। प्रत्येक दल के साथ दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। मतदान कल 20 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
वार्ड 29 में कुल 7107 मतदाता हैं जिनमें से 3538 महिला, 3567 पुरुष तथा दो अन्य हैं।
वार्ड उप-चुनाव के लिये 8 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 1 शासकीय प्राथमिक शाला भवन घोड़ादाना तारबाहर है तथा मतदान केंद्र क्रमांक 2 से केंद्र क्रमांक 8, कुल सात मतदान केंद्र स्वामी आत्मानंद योजना से संचालित स्व. शेख गफ्फार उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पानी टंकी के पास तारबाहर में बनाये गये हैं। मतदान के पश्चात् मतपेटियों को बर्जेश स्कूल में बनाये गये स्ट्रांग रूम में 20 दिसंबर को ही शाम को जमा किया जायेगा। वार्ड क्रमांक 29 के लिए हो उप चुनाव में मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा,जिसमें मतदाता अपने मत का उपयोग मुहर लगाकर करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
