बिलासपुर। सिविल लाईन पुलिस ने एक बार फिर से हुक्का बार मे छापामार कार्रवाई की है। बार के संचालक को गिरफ्तार करते हुए 4 सेट हुक्का, फ्लेवर्ड तम्बाखू जब्त किया है।

सिविल लाईन थाना प्रभारी शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रसेन चौक स्थित हैंग ओवर कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मुखबिर से मिली सूचना की तस्दीक की और तत्काल एक टीम रवाना किया। जहाँ हैंग ओवर कैफे अग्रसेन चौक बिलासपुर के संचालक सोनू मानिकपुरी के द्वारा बिना अनुमति के तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाया जा था, जिसे गवाहों के समक्ष धारा 91 जा.फौ. का नोटिस जारी किया गया, जो कि संचालक के द्वारा नोटिस पर कैफे में तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाने के संबध में कोई लायसेंस/दस्तावेज पेश नहीं किया गया। अनावेदक के कब्जे से समक्ष गवाहान 04 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के फ्लेवर 5 पैकेट 01 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 1 डब्बा पान सालसा 01 डब्बा पान रजनी कुल कीमती 15,290 रूपए को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर, आरोपी के विरूदध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
नाम आरोपी- सोमू मानिकपुरी पिता महेंद्र मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन देवरीखुर्द थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
