
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सरिता पाठक के अध्यक्षता में प्रांतीय बैठक पंडित सखाराम दुबे शाला परिसर में लिया गया। बैठक में मुख्यरूप से दो ऐजेंडे पर चर्चा हुई और निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्यरूप से संघ संविधान के नियमानुसार प्रत्येक परियोजना और जिला शाखा में अध्यक्ष का निर्वाचन होना है। जिसके लिए कार्यक्रम निश्चित कर निर्धारित तिथि तक निर्वाचन कराना है और जिस परियोजना /जिला के कार्यकारिणी के द्वारा तय तिथि में प्रक्रिया नहीं किए जाने की स्थिति में प्रांतीय संयोजक और प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराया जाएगा। दूसरा धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो गया है ज्ञात हो चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र के माध्यम से सरकार बनने के एक माह के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के लिए किया गया घोषणा पूरा करने वादा किया गया था जिसे आज तक नहीं किया है। अतः ध्यान आकर्षण के चार स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए कार्यक्रम तय कर पारित किया गया है जो इस प्रकार है
प्रथम चरण मे स्थानीय स्तर पर 9 फरवरी को स्थानीय विधायक और सांसद को ज्ञापन के माध्यम से आग्रह पत्र सौपना है। द्वितीय चरण में परियोजना स्तर पर परियोजना शाखा द्वारा 15 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री के नाम से परियोजना अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। तृतीय चरण में जिला स्तर पर 19 फरवरी को जिला शाखा द्वारा धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। चतुर्थ चरण में प्रांतीय स्तर पर 29 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रांतीय बैठक में विभिन्न परियोजना व जिला शाखा के अध्यक्षों पदाधिकारियों सहित संभागीय संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय व संरक्षक आर पी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
