मतदान केंद्र में बवाल, विधायक और महापौर अंदर घुसे और भाजपा नेता पिल पड़े, फिर धक्का-मुक्की हुई, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में विधायक शैलेष पांडेय व महापौर रामशरण यादव बूथ के अंदर क्या गए बवाल मच गया। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उन पर पिल पड़े। देखते ही देखते भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। आम मतदाता भागने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस सक्रिय हुई मामला शांत कराया।

वार्ड क्रमांक 29 के लिए सुबह से मतदान शुरू हो गया था। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां आने वाले मतदाताओं से अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए मिन्नते करते रहे। दोपहर के 2 बजे तक सब ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच शहर विधायक शैलेश पांडेय अपने समर्थकों के साथ वहां पहुचे। गाड़ी से उतरते ही वो बूथ की ओर बढ़ने लगे जाते-जाते उन्होंने महापौर रामशरण यादव को भी अपने साथ ले लिया। दोनों को बूथ की ओर जाते देख नगर-निगम में नेता प्रतिपक्ष अशौक विधानी और पूर्व महापौर किशोर राय ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और दोनों अपने समर्थकों के साथ बूथ के अंदर घुस गए। देखते ही देखते दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में उलझ गए और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। देखते ही देखते महापौर भी भड़क गए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एडिशनल एसपी तत्काल मौके पर पहुचे और पुलिस के जवानों की मदद से किसी तरह दोनों पक्षों को बूथ से बाहर किया गया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए विधायक अपने समर्थकों के साथ लौट गए, कुछ देर बाद मौके को भांपते हुए विधानी और किशोर राय भी वहां से निकल गए। लेकिन महापौर रामशरण यादव आखरी तक डटे रहे और जब मतदान समाप्त हुआ उसके बाद ही लौटे। हंगामा के बाद एडिशनल एसपी भी आखरी तक मतदान केंद्र में जमे रहे।

00 कुमावत और चन्द्रिकापुरे भागे

मतदान शुरू होते ही अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की तरह भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत और पूर्व Mic सदस्य महेश चन्द्रिकापुरे भी वहां मौजूद थे। लेकिन विवाद शुरू होते ही दोनों वहां से भाग गए गए। दिनों पार्टी के नेताओं में सबसे पहले भागने वाले यही दो नेता थे। हालांकि मामला शांत होने जे बाद दिनों फिर वापस आ गए फिर आखरी तक डटे रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *