बिलासपुर। जिले में ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। ठंड से कांपते देख राहगीरों ने उसे अस्पताल ले जाने के प्रयास किया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात रतनपुर बाइपास रोड पर एक बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे ठंड से कांप रहा रहा था। बुजुर्ग को इस हालत में देखते हुए राहगीरों ने उसे इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए CIMS रेफर कर दिया गया, लेकिन CIMS पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। CIMS ने इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी को दी थी। पुलिस ने रतनपुर थाने से संपर्क कर बुजुर्ग की जानकारी जुटाई, लेकिन बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते CIMS चौकी पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि PM रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। बता दें कि, बिलासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पिछले साल 20 दिसंबर को 7.8 रिकार्ड किया गया था। इस साल अभी ही 7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में 21 दिसंबर 2020 को पारा 7.8 तक गिरा था। यह महीने का सबसे कम तापमान था। इस साल पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
