बिलासपुर। जहां एक तरफ देश के अन्य शहर विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं हमारा बिलासपुर आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद 3 सालों में बिलासपुर जिस तेजी से आगे बढ़ रहा था वो अगले 19 सालो में लगातार पिछड़ता जा रहा है। बिलासपुर के तमाम शहर कोटा, तखतपुर, मस्तूरी, रतनपुर, बिल्हा जिन्हें आज भी गाँव की श्रेणी में और यहाँ रहने वाले हम लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों में गिना जाता है। इस बात को आज़ाद मंच के सदस्यों ने धरना स्थल से लोगो के सामने रखा।

आज़ाद मंच के सठियाई ने कहा कि इस दिखावे की अंधी दौड़ में जिसमे हमारे अधिकारी खुद को देश के बाकी शहरों के साथ दौड़ता दिखाने में जनता की तकलीफों को अनदेखा कर दिखावे की सुविधाओं पर पैसे और समय बर्बाद कर रहे हैं। जैसे कि आज हमारे शहर में हवाई सुविधा के लिए हल्ला हो रहा है हमारे शहर में एक तालाब में लाखों का क्रूज चलाने का कार्य किया जा रहा है। पर विडंबना ये है कि आम जनता के लिए सिटी बस तक कि सुविधा हमारे शहर बन्द पड़ी है। आज़ाद मंच के सुधीर गोधरे ने कहा कि केंद्र की योजना के लगभग 40 करोड़ से अधिक के खर्च के बाद, लगभग 50 बसें होने के बाद, लगभग 8000 बिलापुरवासियो द्वारा रोज़ सफर करने के बाद, छत्तीसगढ़ ही नही प्रदेश में अव्वल आने के बाद भी बिलासपुर की सिटी बस सेवा बन्द पड़ी है। क्यों??
बन्द पड़ी है या बंद रखी गई है। विक्रान्त तिवारी ने कहा कि बिलासपुर कोटा रतनपुर से खूंटाघाट तक बिलासपुर कोटा बेलतरा के तमाम लोग का शहर तक आने जाने का सस्ता साधन, बिलासपुर से सकरी होते हुए तखतपुर जाने का साधन, बिलासपुर से हाइकोर्ट होते हुए बिल्हा, सरगांव तक चकरभाठा,बोदरी तमाम क्षेत्रों के लोगों के लिए रोज़ आने जाने हेतु सस्ती सुविधा बन्द पड़ी है। वो सुविधा जिसमे हमारे बिलासपुर के 80 प्रतिशत लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होते हैं। उसे छोड़ 1 प्रतिशत से कम लोगो के लिए हवाई सेवा पे मेहनत क्यों?? आज़ाद मंच ने सिटी बस पुनः चलाने के संकल्प के साथ सड़क की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाया है। बन्द कमरे में नींद में सो रहे अधिकारियों को नींद से जगाने हम आजाद मंच के साथी भरी ठंड में अपने घरों से बाहर 24 घन्टे के धरने पे 22/12 से 23/12 तक बैठ रहे हैं ।
धरने को आम नागरिकों के साथ आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने भी पूरा सहयोग दिया। सभी मंच पे साथ धरने पर बैठे। सभी ने एक राग में सिटी बस पुनः चालू करने की इस जन मांग को समर्थन देने आज़ाद मंच के साथ आने की बात कही धरने पर दोपहर 2 बजे तक आज़ाद मंच प्रमुख विक्रांत तिवारी, बुजराज रजक,शयाममूरत कौशिक,कैलाश राव पारेख,सुनील वर्मा,दीपक राही,शंकर कश्यप,सुब्रत कुमार,विजय सिंह,सुधीर गोधरे,निकिता ठाकुर,भागवत साहू,शेष साहू,करन राव प्रियांशु सोनी,,आकाश मरावी,शैलेश देवांगन,अनिलेश मिश्रा,अनुग्रह मिश्रा,देवेन्द्र द्विवेदी,संजय सिंह आयल,संतोष साहू,यश तिवारी, संजय गढेवाल,महेश जायसवाल।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
