बिलासपुर। शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह की पाली में खुलने वाली कक्षाएं अब सुबह 9 बजे खुलेगी। कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए है।
शीतलहर को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर के निर्देश पर जिले में संचालित स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली स्कूलों का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं दूसरी पाली में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं का समय दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 4.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, दूसरी पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं का समय दोपहर 12.45 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक होगा।
एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 4.15 बजे तक होगा। शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक शाला संचालित होगी। यह व्यवस्था 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
