3 साल से कालेज में वार्षिकोत्सव बंद, छात्रसंघ सचिव ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर। आज 22 दिसम्बर को सीएमडी महाविद्यालय में संघर्ष पैनल के संस्थापक व पूर्व छात्रसंघ सचिव आकाश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने वार्षिक उत्सव के संबंध में अपनी मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि महाविद्यालय में विगत दो-तीन वर्षों से कोई वार्षिक कार्यक्रम नहीं हुआ है। इसी वजह से छात्रों ने इस वर्ष अपनी मांग रखी हैं जिसमें प्राचार्य ने छात्र हित में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। इसके पहले भी पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश यादव के द्वारा कई समस्याओं को लेकर कॉलेज की अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए ज़रूरी सुझावों के साथ कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। आकाश यादव के इन प्रयासों का असर भी हुआ है और छात्रहित में कई ज़रूरी मुद्दे उनके नेतृत्व में उठाए गए हैं। आकाश यादव ने बताया कि 3 साल से खेल कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है जिसे लेकर कॉलेज प्रबंधन से अनेक बिंदुओं पर बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि कॉलेज प्रशासन द्वारा से ये आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही खेल प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगीं। ज्ञापन देने गए छात्रों के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व छात्र संघ सचिव आकाश यादव के साथ यारा खान, सोमेश चन्द्रम, अजय पटेल (अज्जू), तेजेन्द्र पटेल (तेजू), गोविन्दो विस्वास, शैलेस डनसेना, इंद्रजीत शैंडेल्य, राहुल गुप्ता, अजय, दीप, हुलेश, भास्कर, रितेश, अरशद, मनीष, आशीष, निहाल, कुशल, विकाश, आकांछा, संध्या, आरती, सरोज, खुशबु, कनक, निहारिका एवं संघर्ष पैनल के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *