अपराधियों की धर-पकड़ के लिए थानों में चला अभियान, 67 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में रविवार को लंबित प्रकरणों के आरोपियों की धर पकड़ अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष मुहिम में 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप को निर्देशित किया कि अपने थाना क्षेत्र में फरार प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी, न्यायालय द्वारा जारी किए गए स्थाई वारंट/ गिरफ्तारी वारंट की अधिक से अधिक तामिली हेतु सभी थानों की बैठक आहूत कर अलग अलग टीम बनाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी और तामिल सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश पर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं न्यायालय द्वारा जारी स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट को अधिक से अधिक तामिल करने हेतु 4 टीम बनाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
शहर के सभी थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश पर अपने प्रकरण में जमानतीय एवं अजमानतीय अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई । जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल किया। थाना सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, थानां तोरबा , थाना बिल्हा, थाना हिर्री, थाना सीपत थाना चकरभाटा द्वारा जमानतीय/अजमानतीय मामलों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई है। इस तरह बिलासपुर पुलिस द्वारा कुल 41 स्थायी वारंटी और गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया। जमानतीय और अजमानतीय मामलों में 26 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह टीम द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में कुल 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 42 निगरानी/गुंडा बदमाशो को चेक किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *