बिलासपुर। वार्ड 29 में जीत का क्रम कांग्रेस ने जारी रखा शेख गफ्फार के निधन बाद रिक्त हुई सीट पर उनके भाई शेख असलम ने 2०85 वोट से जीत कर कांग्रेस की सीट को बरकरार रखा है। मुख्यमंत्री भूपेष बघ्ोल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने फोन पर महापौर रामशरण यादव को बधाई दी इसके साथ ही कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की ओर किसान नेता विनय शुक्ला ने महापौर रामशरण यादव को उनके निवास पहुंच कर वार्ड 29 को रिकार्ड मतों से जितने के लिए कांग्रेस का गमछा पहना कर बधाई दी। किसान नेता विनय शुक्ला ने कहा कि जिला अध्यक्ष विजय पांडे द्बारा महापौर के नेतृत्व में चुनाव कमेटी बनाई गई उन्हाने चुनाव में अच्छा संचालन किया है जिसका परिणाम जीत के रूप में सामने आया है। विनय शुक्ला ने कहा कि ये भूपेश सरकार के अच्छे कार्यो की जीत है जनता ने बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में भूपेश सरकार पर भरोसा जताया है ,बिलासपुर की जीत को लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बधाई दी है मैंने उनके प्रतिनिधि के रूप में बधाई दी है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
