बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने एक अन्य साथी महिला के साथ मिलकर 18 लोगों को अपना शिकार बनाया और 3 लाख रुपए की ठगी कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को जितेन्द्र देवांगन पिता स्व अलखराम उम्र 52 साल निवासी मानिकपुर ने लिखित शिकायत किया की पुष्पा केवर्त एवं अजली चक्रधर ने ग्राम मानिकपुर के लोगों को लोन दिलाने के नाम पर 18 लोगों से ठगी है। दोनों मिलकर लोगों को 10 लाख रू का लोन दिलाने के नाम पर कुल 3 लाख रू का ठगी की है। प्रार्थी की शिकायत पर थाना तोरवा में धारा 420, 34 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। मामले की जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपिया पुष्पा कैवर्त ग्राम मनिकपुर में है। सूचना मिलने पर तत्काल थाना तोरवा से पुलिस टीम गठीत कर मानिकपुर की ओर रवाना किया गया जो उक्त महिला पुलिस को देखकर घर में छिपने का प्रयास कर रही थी। जिसे उसके सकूनत से लाकर पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन बारिकी से पुछताछ करने पर बतायी कि अपने ही गांव के महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर अंजली चकधर के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया। ठगी के पैसों को अपने घरेलु व शानो शौकत पर खर्च कर डालना बतायी। आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य आरोपिया की गिरफ्तारी शेष है उसकी तलाश की जा रही है।
नाम आरोपी
1. पुष्पा कैवर्त पति गोरेलाल कैवर्त उम्र 35 साल सा० ग्राम मानिकपुर थाना तोरवा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
