झूलेलाल मंदिर के पीछे चल रहा था जुए का फड़, पुलिस की रेड में 6 जुआरी गिरफ्तार, 30 हजार रुपए नगद जब्त

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने जुए के फड़ में छापा मार कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों से 30 हजार रुपए नगद भी जब्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर व अति. पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप से दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था कि क्षेत्र में किसी प्रकार का जुआ, सट्टा नही चलना चाहिये। इसे रोकने के लिए कडाई से कार्यवाही की जाये। इस निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन पर क्षेत्र मे मुखबीर तैनात किया गया था। इसी बीच सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की ने टीम गठित किया और रेड कार्यवाही हेतु झूलेलाल मंदिर के पीछे भरत हिरवानी के घर रेड की यहां पर घर के खुला परछी में जुए की फड़ लगी थी। यहां घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया तो 6 जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। जुआरियों के पास से कुल नगदी रकम 30 हजार 200 रू. 52 पत्ती ताश जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुनील तिर्की, प्रधान आरक्षक सिध्दार्थ शंकर पाण्डेय,आरक्षक गौकरण सिन्हा, जितेन्द्र जाधव एवं नुरूल कादिर की अहम भूमिका रही है।

जुआरियो के नाम

1.दीपक वाधवानी पिता स्व. कन्या लाल उम्र -33 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा

2.संजय हिन्दुजा पिता स्व. धन्नामल उम्र- 37 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 13 चकरभाठा केम्प

3. जय प्रकाश गुप्ता ऊर्फ जित्तु पिता लक्ष्मीनारायण उम्र -23 वर्ष साकिन- केशला थाना बिल्हा

4. संजु यादव पिता श्याम लाल उम्र- 39 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 05 चकरभाठा केम्प

5. भरत हिरवानी पिता स्व रैन्दामल उम्र- 37 वर्ष साकिन- चकरभाठा केम्प

6. सुरजपाल पिता रोहितपाल उम्र-21 वर्ष साकिन- वार्ड क्र. 11 डोडकीभाठा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *