बिलासपुर। हरिद्वार के गुड़ व्यापारी से बिलासपुर के कमीशन एजेंट ने 37 लाख रुपए की ठगी की है। ठगी के शिकार व्यापारी अपनी शिकायत लेकर थाने गया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इसके बाद वह अपनी फरियाद लेकर SP के जनदर्शन में पहुंचा। मामला सामने आने पर SP ने थानेदार को जांच के निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार SP जनदर्शन में पहुंचे व्यापारी मयंक गुप्ता ने बताया कि वह उत्तराखंड के हरिद्बार के मंगलौर का रहने वाला है। वह कुमार ट्रेडिग कंपनी के नाम से गुड़ का थोक व्यवसाय करता है। बीते अक्टूबर माह में बिलासपुर के व्यापार विहार के किशन लाल तोलानी के फर्म में आया था। तब किशन ने खुद को कमीशन एजेन्ट बताया। गुड़ अच्छी कीमत में बिक्री कराने का झांसा दिया। साथ ही इसके एवज में उसने कमीशन मांगा। मयंक ने भी उससे सौदा तय कर लिया। मयंक गुप्ता ने किशनलाल के माध्यम से 7 नवंबर से 11 नवंबर तक तोलानी को चार खेप में 37 लाख 61 हजार 351 रुपए का गुड़ भेजा। इसके बाद रुपए के लिए किशन लाल टालमटोल करने लगा। गुड़ की कीमत नहीं मिलने के बाद पिछले महीने पीड़ित बिलासपुर आया था। तब पता चला कि किशन लाल तोलानी कमीशन एजेन्ट नहीं, बल्कि फर्म के माध्यम से गुड़ समेत अन्य प्रकार के सामान बेचने का व्यवसाय करता है। खुद और उसकी पत्नी मीरा तोलानी के नाम पर व्यापार विहार में भावना ट्रेडर्स और राधास्वामी फूड फर्म है। रुपए मांगने पर किशनलाल तोलानी ने उससे गाली-गलौज कर धमकी दिया।
मयंक गुप्ता ने बताया कि उसने किशनलाल के खिलाफ थाने में शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने इसे आपसी लेनदेन का मामला बता दिया। साथ ही गाली-गलौज व धमकी देने के मामले में भी कार्रवाई नहीं की। इसके चलते वह वापस हरिद्वार लौट गया। वह कार्रवाई करने के लिए कई बार चक्कर लगा रहा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
