बिलासपुर। फूफा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक अपने फूफा को दो सौ रुपए उधार दिया था। सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के पिता अवध राम बंजारे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक धरमु का आरोपी नरेंद्र जांगड़े 200 रुपये उधारी चाह रहा था। इस बात को लेकर मृतक का मंगलवार सुबह नरेंद्र के भाई अजय से विवाद हो गया। बीच बचाव में आये फूफा धरम जांगड़े नरेंद्र जांगड़े और अजय जांगड़े ने धरमु पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नरेंद्र जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार है। मृतक धरमु अपने पिता के साथ गैस गोदाम में काम करता था, घटना के वक्त उसके पिता गोदाम में काम कर रहे थे। मृतक धरमु ने नरेंद को 200 रुपये उधारी दिया था, जिसे वह नही लौटा रहा था। मंगलवार सुबह धरमु ने नरेंद्र से पैसा मांगने गया था, लेकिन उसकी मुलाकत अजय से हो गयी जिससे दोनों में बहस हो गया। इस समय नरेंद्र सुलभ गया हुआ था, जानकारी लगने पर नरेंद्र और उसका पिता धरम जांगड़े भी पहुच गए। चारो में विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने धरमु पर चाकू से कई बार हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के पिता ने बताया कि अजय नशे का आदी है, जो हर वक्त नशे में रहता है। घटना के वक्त भी वह नशे में था। मृतक धरमु और आरोपी एक ही परिवार के है। आरोपी धरम जांगड़े मृतक का सगा फूफा है वही अजय और नरेंद्र सगे भाई है। बताया जा रहा है कि नया साल भी सभी साथ मे मनाए थे, इसी समय 200 रुपये का लेनदेन हुआ था।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
