बिलासपुर। चुनावी शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई है और एक को गंभीर स्थिति में तोरवा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। घटना के बाद शराब बांटने वाले प्रत्याशी दहशत में है।

जिले के कई गॉवों में पंचायत उप चुनाव हो रहा है। इस्की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। प्रत्यासी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए थे। इसी कड़ी में मस्तूरी क्षेत्र के भनेसर में भी प्रत्यासी दारूपार्टी और मुर्गा-बकरा खाने- खिलाने के दौर चल रहा था। बुधवार को कत्ल की रात थी लिहाज गांव में जमकर शराब बांटी गई और लोगों ने छककर इसका आनंद आया। इसका नतीजा गुरुवार को सामने आया जब चुनावी शराब पीने से एक युवक अजय निर्मलकर की मौत हो गई और एक युवक रवि टंडन को गंभीर स्थिति में तोरवा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती झरना पड़ा। गांव में युवक की मौत होते ही चुनावी त्यौहार मातम में बदल गया। अब गांव में इस बात की चर्चा जोरशोर से रहिभ की आखिर किस प्रत्याशी की शराब पीने से युवक की मौत हुई। क्योकि गांव में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने शराब का वितरण किया है।
00 घटना या हत्या की साजिश
गांव के लोगों का कहना है कि मामला साजिश भी हो सकती है। क्योंकि शराब चुनाव लड़ने वाले लगभग सभी बांटा है। लेकिन पीने के बाद तबियत दो-तीन लोगों की ही बिगड़ी है। मौत भी केवल एक कि हुई है। लिहाजा जिन युवकों की तबियत बिगड़ी है उनकी शराब में किसी ने जहर मिला दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
