बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल सकरी वितरण केन्द्र एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र के औचक निरीक्षण में पहुंचे। उन्होने 33 केव्ही व 11 केव्ही के उपकेन्द्र की साफ-सफाई एव पॉवर प्रोटेक्शन सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा सभी वितरण ट्रांसफार्मरों में ब्रीथर लगाने तथा सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों एवं अन्य सामानों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की।
श्री पटेल ने सकरी वितरण केन्द्र के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के बकाया राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान और तेज करने के लिए कहा। साथ ही भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिये। उपकेन्द्र में स्थापित उपकरणों की अर्थिंग सुनिश्चित करने, उचित क्षमता के फ्यूज एवं डीओ यूनिट लगाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस.के.दुबे कार्यपालन अभियंता अमर चौधरी एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
