बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम ब्राउनसुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउनसुगर की कीमत 50 हजार रुपए बताई जा रही है।


थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील तिर्की को मुखबिर से सूचना मिली कि चकरभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीला पदार्थ रखा है। मुखबीर के बताये स्थल में जाकर घेराबंदी कर पकडे आरेापी से पुछताछ करने पर अपना नाम लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 विकास नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0 के रहना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से पेन्ट की जेब से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में भूरा पाउडर जैसा पदार्थ (नशीला ब्राउन शुगर) करीबन 09-10 ग्राम, कीमती करीब 50,000 रूपये एवं नगदी रकम 1100 रूपये तथा एक नग सेमसंग कंपनी का स्क्रीनटच मोबाईल मिला। जिसे मौके पर विधिवत जप्ती तथा अन्य कार्यवाही की गयी। आरोपी का यह कृत्य धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के अतर्गत दण्डनीय अपराध होना पाये जाने से आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताते हुये गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो की देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुनील तिर्की, उप निरीक्षक जे0एस0 ठाकुर, प्र0आरक्षक 388 सिध्दार्थ शंकर पाण्डेय, आरक्षक 444 विकास राठौर,आर0 1233 विनोद सूर्यवंशी, आर0 1244 सतीश यादव, आर0 1431 अर्जुन जांगडे एवं आर0 856 राजेश सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा है।
00 नाम आरोपी- लोकेश पाल ऊर्फ लल्ला पिता सीताराम पाल उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 विकास नगर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
