बिलासपुर। वार्ड नंबर 21 जतिया तालाब के पास का सड़क कई सालों से जर्जर हो चुका था। ऐसे में यहां के नागरिको ने लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत कराने निगम अधिकारियों को आवेदन दिया था। ऐसे में महापौर रामशरण यादव ने वार्डवासियों की समस्या को देखते हुए। इस सड़क को डामरीकृत करने का प्रस्ताव बनाया और निगम से स्वीकृति के बाद सोमवार को इस सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि सालों से इस वार्ड में सड़क की समस्या थी। ऐसे में क्ष्ोत्र वासियों की समस्या और मांग पर अधोसंरचना मद के 55 लाख रूपये की लागत से जतिया तालाब सुलभ के पास से लेकर मिश्री पान सेंटर तक 65० मीटर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क बन जाने से लोगो को आवगमन में हो रही समस्या नहीं होगी। भूमिपूजन के दौरान सभापति श्ोख नजीरूद्दीन, वार्ड पार्षद सीमा घृतेश, एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, जोन नंबर 3 के कमिश्नर प्रवीण शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
