तखतपुर। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर द्वारा किया गया वृहद रक्तदान किया गया।

जरुतमन्दों तथा मरीजों को रक्त की उपलब्धता को आसान करने वाली जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ निरंतर 7वर्षों से निःस्वार्थ सेवा से जानी जा रही है। दिन प्रतिदिन ब्लड की कमियों से जूझ रहे मरीजों को देखते हुए रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास एवं संदीप यादव की अगुवाई में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समर्पित ब्लड बैंक मुंगेली, बिलासपुर, रायपुर, कवर्धा,कोरबा, कबीरधाम,और अम्बिकापुरमें कुल 26 यूनिट रक्तदान कर ब्लड बैंक में जमा किया गया। आज देखा जाए तो कोरोना जैसे महामारी की इस सकट की घड़ी मे जहां आज लोग अपनी जरूरतों की पूर्ति, अपनी जान की चिंता मे लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर तखतपुर- बिलासपुर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने सैकड़ों लोगों को रक्तदान कर नई जिंदगी देने में लगे हुए हैं।

आज के रक्तदाताओं में समिति के वरिष्ठ संचालक मनोज कश्यप ने 18 बार, संचालक दुष्यंत साहू ने 5 वां बार , घनश्याम साहू, अजय यादव, पुरन कौशिक, दीपक श्रीवास,उमेश कुमार धुरी, रवि कुमार साहू, भुनेश्वर कुमार भोई, दुर्गेश साहू। आदि संचालक गण मनोज कश्यप,आकाश यादव, ओंकार साहू,राहुल श्रीवास, कैलाश धुरी, गोपाल कश्यप,मुकेश श्रीवास, दुष्यंत साहू, शिवदास मानिकपुरी, दुर्गेश साहू,अजय श्रीवास,कुशाल सोनकर, रमेश साहू, पप्पू साहू, वेद प्रकाश साहू, मनोज जायसवाल, जागेश्वर साहू, अजय श्रीवास आदि !अपने इस रक्तदान का फ़र्ज़ निभाते हुए कोरोना काल मे भी सैकड़ो मरीजों की सेवा, निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं।_
_समिति के अध्यक्ष घनश्याम श्रीवास ने कहा कि क्षेत्रवासियों के संचालकों व सभी रक्तदाताओं को समिति की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद! भगवान श्री रामचंद्र की कृपा आप और आपके समस्तस पर बनी रहे आप लोग ऐसे ही रक्तदान कर समाज सेवा करते रहे!साथ ही सभी युवाओं को कहा कि आप भी रक्तदान महाअभियान जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए आगे जरूर आये।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
