बिलासपुर। जिले के कोनी और लोफंदी गांव में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कोनी स्थित अरपा नदी मेें अवैध रेत का उत्खनन करते हुए 1 नग ट्रैक्टर और 1 नग पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम लोफंदी में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पर 1 नग जेसीबी मशीन तथा 2 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ये महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
