बिलासपुर। गोलबाजार-सदर बाजार को वन वे करने के बाद ब्यापारियों का धंधा बैठ गया। लिहाजा अधिकारियों और सत्ताधारी दल के नेताओं तक बात पहुंचाई गई। गुरुवार को नेताओं ने बाजार का निरीक्षण किया। इसके बाद शुक्रवार को मंथन में त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें वन-वे हटाने का निर्णय लिया गया है। लेकिन ब्यापारियों के सामने शर्त रखी गई है कि वो दुकानों के सामने अपना सामान नहीं रखेंगे।

गोलबाजार के वन-वे को लेकर कलेक्टोरेट में शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। गोलबाजार के व्यपारियो ने कहा कि मार्ग का वन वे होने के कारण उनका 7० प्रतिशत व्यापार घट गया। गुरूवार की रात को महापौर रामशरण यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने गोलबाजार में जानकार व्यपारियों से चर्चा की थी। इस बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को बताया कि व्यापारियों की समस्या को रखते हुए जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिसके बाद बैठक में सहमति बनी की 1 फरवरी से मानसरोवर और सिम्स चौक के पास जो बैरिकेट लगाया गया है उसे खोल दिया जाएगा। गोलबाजार से वन-वे हटा दी जाएगी। इसमें कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने व्यापारियों से कहा कि दुकान के सामने सीढ़ी के बाहर व्यपारी सामना न निकाले, दुकान के कर्मचारी किसी व्यवस्थित जगहें में अपने वाहन खड़े करेंगें। बैठक में एसपी पारूल माथूर, महापौर रामशरण यादव, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, एसडीएम पुलक भटाचार्य, एडीशनल एसपी उमेश कश्यप, महेश दुबे,अभय नारायण राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और व्यापारीगण उपस्थित रहें।
00 व्यापारी गार्ड लगाकर वाहनों को करें व्यवस्थित:मेयर
बैठक में महापौर रामशरण यादव ने व्यापारियों को सुझाव दिया कि गोलबाजार में जाम की स्थिती निर्मीत न हो इसलिए व्यापारी संघ कुछ गार्ड रख ले जो दुकानों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों को व्यवस्थि कर सकें। इससे मार्ग में जान कि स्थिती काफी हद तक कम हो जाएगी। इसके साथ ही व्यापारियों ने मांग की कि गोलबाजार के सुलभ को सुधरवाया जाए महापौर ने मौके से ही निगम के अधिकारियों को कहकर सुलभ सुधारने का काम शुरू करा दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
