तिफरा ब्रिज, बंधवातालाब, तारामंडल सहित अरबो की सौगात देगे सीएम, महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा समय

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र में पांच बडे करोड़ों के विकास कार्य का लाकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मार्च में उद्धाटन करेंगें। बिलासपुर दौरे के दौरान महापौर रामशरण यादव ने मुख्यमंत्रों को तिफरा ब्रिज, तारामंडल, बंधवा तालाब, बछेरा तालाब, लाल खदान ब्रिज सहित अन्य कार्यों की पूरा होने के बाद उनके उद्धाटन के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा महापौर रामशरण यादव द्बारा जानकारी देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च में सभी कार्यों का लोकार्पण करूंगा।

नगर निगम बिलासपुर ने अरबों के विकास कार्य का काम पूर्ण कराया है। इसमें पीपीई मॉडल पर बन रहें बंधवा तालाब जो 5 करोड़ में सवारा जा रहा है। इसका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही 1 अरब 12 करोड़ रूपये की लगात से बने तिफरा ओवर ब्रिज में अब डामरीकरण किया जा रहा है। साथ ही तिफरा स्थित बछेरा तालाब को 2 करोड़ रूपये के लागत से सरोवर धरोहर योजना के तहत सवारा गया है। साथ ही व्यपार विहार में 7 करोड़ रूपये की लागत से तारामंडल का भी निर्माण लगभग पूर्व हो चुका है। साथ ही व्यपार विहार स्मार्ट सड़क जो 3 किलोमीटर है। उसका भी काम पूर्ण हो गया है। इन सभी कार्यो का उद्धाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघ्ोल के हाथों होना है। जिसके लिए महापौर रामशरण यादव ने सीएम से समय मांगा है। उन्होने मार्च में इन कार्यों का लोकार्पण करने की बात कही है।
00 शहरवासियों को मिलेगा लाभ: महापौर
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि शहर में निगम विकास कार्य करा रहा है। व्यपार विहार स्मार्ट सड़क से इस क्ष्ोत्र में व्यपार करने वाले लोगों को लाभ होगा। साथ ही बंधवा तालाब में लोगो को पार्क की सुविधा भी मिलेगी बच्चों के मनोरंजन की भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ् ही तिफरा के बछेरा तालाब को भी सवारा गया है। इस तरह मार्च माह में मुख्यमंत्री के हाथों इन सभी निर्माण कार्य का उद्धाटन कराया जाएगा जिससे शहरवासियों को लाभ मिलेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *