सौ हाईवा से ज्यादा लावारिश रेत जब्त, जब्ती के बाद दे दिया गया निगम ठेकेदारों को, SDM के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर SDM ने पुलिस और खनिज विभाग के साथ मिलकर रेत चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निकले थे। टीम को तो नदी में रेत निकलते कोई नहीं मिला लेकिन बूटापारा में लावारिश हालत में सौ हाईवा से ज्यादा रेत मिल गया। रेत चोरों ने इसे शासकीय जमीन में डंप करके रखे थे। SDM ने रेत को जब्तकर निगम ठेकेदारों को सौंप दिया। सूचना मिलते ही दर्जनों ठेकेदार रेत उठाने के लिए गाड़ी लगा दी। शाम 7 बजे तक ठेकेदारों ने 50 हाईवा से अधिक रेत उठा लिए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सख्त चेतावनी के बाद बिलासपुर में भी रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार की सुबह SDM पुलक भट्‌टाचार्य और राजस्व विभाग की टीम ने रेत घाटों का निरीक्षण किया। नदी में रेत निकालते हुए कोई नही मिला। लेकिन इसी दौरान उन्हें खबर मिली कि अरपा नदी के किनारे राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क के बाजू में बड़ी मात्रा में शासकीय जमीन पर रेत डंप करके रखी गई है। खबर मिलते ही राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां खनिज विभाग की टीम को भी बुलाया गया। खनिज अफसरों ने उन्हें बताया कि यहां एक हजार क्यूसेक मीटर रेत है। जो करीब 100 हाइवा से ज्यादा है। SDM ने पंचनामा बनाकर रेत को जब्त कर लिया। साथ ही नगर निगम और दूसरे विभागों के ठेकेदारों को रेत उठवाने और खनिज विभाग के पास रायल्टी जमा कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही ठेकेदारों ने एक के बाद एक दर्जनों गाड़ियां रेत उठाने के लिए लगा दी। देर शाम तक ठेकेदार डंप रेत का उठाव करते रहे। जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 50 हाईवा से ज्यादा रेत ठेकेदारों ने उठा लिए थे।
एक दिन पहले ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों और SP को रेत के अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध उत्खनन व परिवहन के लिए सीधे कलेक्टर और SP की व्यक्तिगत जवाबदेही होने की बात कही है। CM के सख्त तेवर देखकर सभी जिलों में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन बिलासपुर में अफसर निर्देश मिलने के एक दिन बाद कार्रवाई के लिए निकले।

00 जब्ती के बाद विरोध और विवाद
SDM पुलक भट्‌टाचार्य और उनकी टीम जब मौके पर पहुंची, तब दयालबंद के करम गोरख और उसके साथी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले साल 2019 से रेत डंप कर रखने का दावा किया और अपनी परची भी दिखाई। जब इतने में बात नहीं बनी, तब वह कांग्रेस नेताओं की एप्रोच बताकर धौंस दिखाने लगा। इस दौरान युवकों की भीड़ भी जुट गई थी, जो तहसीलदार व उनकी टीम से बहस कर रहे थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *