बिलासपुर। शाम ढलने के बाद शनिवार को रपटा चौक में अज्ञात बाइक सवारों ने एक सोनार से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पहले से स्कूटी सवार बुजुर्ग की रेकी कर रहे थे। जैसे ही मौका मिला आरोपियों ने बुजुर्ग से बैग छीना और बाइक पर सवार होकर हटरी चौक की ओर भाग गए।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही देर पहले रपटा चौक पर अज्ञात दो युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। चिंगराजपारा की तरफ से आ रहे एक स्कूटी सवार विक्की सोनी से अज्ञात बाइक सवारों ने ज्वेलरी से भरे बैग को लूटा और फर्राटे भरते हुए भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहना कि दोनों युवक विक्की के पीछे-पीछे आ रहे थे जैसे ही रपटा चौक के पास एक कार गुजरी और विक्की कुछ देर के लिए वहां ठहर गया। बस इसी का फायदा उठाकर एक युवक बाइक से उतरा और सोनार के पास से रखा बैग लेकर बाइक में बैठा और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पीड़ित से पूछताछ कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
