बिलासपुर। लोफंदी स्थित पत्थर घाट में पिकनिक मनाने गए मां-बेटे की मौत हो गई है। एक महिला और उसके बच्चे को उसके पति ने बचा लिया है। घटना के बाद महिला और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जरहाभाठा की रहने वाली स्मिता लाल अपने तीन बच्चों और अन्य परिचितों के साथ लोफन्दी के पत्थर घाट में पिकनिक मनाने गए थे। पूरे परिवार के साथ गए लोग घाट में पिकनिक मनाने का आनंद लेते रहे। इसी बीच शाम 4 बजे के आस पास कुछ लोग नहाने के लिए नदी में उतर गए, जिसमे स्मिता लाल और उसका 14 वर्षीय बेटा आवेश के साथ प्रियंका कश्यप और उसका 5 वर्षीय बेटा भी शामिल था। नहाते-नहाते चारों गहराई में चले गए और देखते ही देखते चीख पुकार शुरू हो गई। पत्नी और बच्चे को डूबते देख सौरभ कश्यप भी नदी में कूद गया और किसी तरह अपनी पत्नी प्रियंका और 5 वर्षीय बच्चे को बचा लिया। लेकिन साथ गए स्मिता लाल और आवेश को नहीं बचा सके। घटना के बाद पिकनिक मनाने गए लोगों के बीच कोहराम मच गया। तत्काल कोनी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे स्मिता और आवेश को ढूंढकर निकाला गया। लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
