बिलासपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 से 29 जनवरी तक एनटीपीसी सीपत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उसी आलोक में एनटीपीसी सीपत सीएसआर विभाग द्वारा 28 जनवरी 2022 को स्वच्छता को बढावा देने के लिए बनियाडीह गांव में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

बनियाडीह गांव की महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों, युवाओं, ग्रामीणों सहित स्वयंसेवकों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं जन जागरूकता को बढावा देने के लिए सफाई अभियान में भाग लिया।कोरोनो को ध्यान में रखते हुए इस अभियान के दौरान मास्क और दस्तानों का वितरण किया गया। स्वच्छता के महत्व से जुड़े संदेशो के पैम्फ़लेट का भी वितरण लोगों के बीच किया गया एवं बैनरों के माध्यम से सामुदायिक जागरूकता को बढावा दिया गया। स्वच्छता अभियान के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए। के एस नायक महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), ने कहा की “हम सब को मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा तभी हम स्वच्छता के उद्देश्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। इस काययक्रम में एनटीपीसी सीपत से के एस नायक महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अविजीत चटजी महाप्रबंधक (तकनीक सेवाए) श्रीमती के श्रीलता, अपर महाप्रबंधक (मानव संसािन), यूनियन एसोसिएशन के प्रतिनिधि, बनियाडीह
गााँव के सरपंच महेंद्र कश्यप सहित ग्रामीणों ने गांव की सड़कों को साफ कर स्वछता का संदेश दिया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
