बिलासपुर। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ भूमि पूजन किया। भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम लगरा में किया गया। जिला पंचायत गौरहा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत लगरा में 12 लाख का निर्माण कार्य किया जाएगा।

लगरा में जिला पंचायत सभापति गौरहा समेत जन प्रतिनिधियों ने 12 लाख रूपयों का निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। गौरहा ने बताया कि 9 लाख रुपए की लागत से 600 मीटर डब्ल्यूबीएम सड़क का निर्माण किया जाएगा। जबकि 3 लाख रूपए शौचालय निर्माण में खर्च होगा।
कार्यक्रम के दौरान अंकित ने बताया कि शासन प्रशासन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सजग है। ग्रामीणों की तरफ से किए गए जनहित में किसी भी प्रकार की मांग को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। एक जनप्रतिनिधि होने के कारण उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता से सीधे संवाद करूं और उनके सुख दुख में भागीदार बन सकू जनता का आशीर्वाद हमेंशा मिलता रहे।
अंकित ने कहा कि धान खरीदी से लेकर किसी प्रकार की समस्या को जनता बेखौफ होकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रखें। सरकार ने हमेशा से गांव गरीब युवाओं को प्राथमिकता में लिया है।जब तक समस्याओं को सामने नहीं लाया जाएगा तब तक विकास कार्य को गति नहीं मिलेगी समस्याओं को हम सब मिलकर ही दूर करेंगे।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र गौरहा,सरपंच प्रतिनिधि शत्रुघ्न साहू, उपसरपंच प्रकाश केवट,रामकुमार निर्मलकर, मुखीराम बिरजे,रमेश साहू,सुमित कैवर्त,विजय यादव,कृष्ण कुमार यादव,गोलू जायसवाल गोलू धूरी,ओमप्रकाश श्रीवास,सुमीत साई,अखिलेश कश्यप,लक्ष्मण साहू व ग्रामीण जन उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
