बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के गांव परसदा में एक किराना ब्यापारी की हत्या कर दी गई है। उसके मुंह में शराब की बोतल ठूंसा गया है फिर किसी धारदार हथियार से गले को काट दिया गया है। इस घटना से गांव के साथ आसपास के पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परसदा निवासी भगतराम कौशिक (52) का गांव में ही किराना दुकान है। दुकान घर से कुछ दूर में होने के कारण वह दुकान में ही सोया करता था। रविवार रात को भी वह खाना खाने के बाद 10 बजे दुकान में सोने चला गया था। इसी दौरान उसकी हत्या की गई है।
घटना के जानकारी घरवालों को उस समय हुई जब कुछ लोग सुबह दुकान में सामान लेने पहुंचे। लोगों ने देखा कि दुकान के शटर का ताला खुला हुआ है लेकिन दुकान बंद है। तब दुकान के मालिक भगतराम को ग्राहकों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं दे रहा था। इसके बाद लोगों ने इस बात की जानकारी भगतराम के घरवालों को दी। तब वे मौके पर पहुंचे तब उन्होंने भगतराम की लाश खून से लथपथ हालत में देखी। घर वालों ने देखा कि उसके मुंह में शराब की बोतल ठूस दी गई है। इसके अलावा गले को किसी धारदार हथियार से काट दिया गया है।जिसके कारण आस-पास खून ही खून है। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्यता में ये मामला हत्या का ही है। पुलिस ने बताया कि दुकान के गल्ले में एक लाख रुपए कैश और कुछ छुट्टे पैसे भी रखे हुए थे। जिसे आरोपी नहीं ले गए हैं। इसका मतलब ये है कि आरोपी हत्या करने के ही मकसद से दुकान में घुसे थे। बताया जा रहा है कि भगतराम ने कुछ समय पहले ही गांव में एक जमीन खरीदी थी। उसी जमीन में उसका एक और घर भी बन रहा है। रविवार रात को निर्माणाधीन घर में उसका बेटा सो रहा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि मामला जमीन विवाद से भी जुड़ा हो सकता है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
